दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। दोपहर करीब ढाई बजे तेज धूलभरी आंधी और बारिश ने राजधानी का पूरा माहौल बदल दिया। कई इलाकों में आसमान काले बादलों से घिर गया और दिन में ही रात जैसा दृश्य देखने को मिला। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी रेड अलर्ट के बीच पालम में 91 किमी प्रति घंटे, पूसा में 85 किमी प्रति घंटे और सफदरजंग में 52 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं दर्ज की गईं। तेज आंधी और बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई। पालम में पारा 10 डिग्री, सफदरजंग में 7 डिग्री और अयानगर में लगभग 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। हालांकि कई जगह पेड़ गिरने और ट्रैफिक जाम की समस्याएं भी सामने आईं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।
Weather conditions changed dramatically across Delhi-NCR on Tuesday afternoon, bringing much-needed relief from the intense heatwave. Around 2:30 PM, a powerful dust storm followed by rain swept through the national capital, transforming the atmosphere within minutes. Dark clouds covered the sky in several areas, creating near-nighttime conditions during the day.
Amid a Red Alert issued by the India Meteorological Department (IMD), wind speeds reached 91 kmph in Palam, 85 kmph in Pusa, and 52 kmph at Safdarjung. The storm and rainfall triggered a sharp drop in temperatures across the city. Temperatures fell by 10°C in Palam, 7°C in Safdarjung, and nearly 15°C in Ayanagar, providing significant relief from the scorching weather.
#WeatherUpdateToday #MausamKiJankari #HeavyRainWarning #IMDAlert #MonsoonUpdate2026 #RainForecastIndia #AajKaMausam #WeatherNewsHindi #ThunderstormAlert #DelhiRainNews
~PR.516~HT.408~ED.276~GR.508~VG.HM~